आमिर नामक व्यक्ति ने अल्मोड़ा बस हादसे पर आपत्तिजनक फोटो और एक गाने को एडिट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इसके बाद एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इस घटना के संज्ञान में आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। असल में आमिर नामक मुस्लिम युवक ने एडिट करके एक वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर दिवाली से जोड़कर इस हादसे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
फिलहाल युवक को स्थानीय पुलिस ने काबू कर लिया है। इस मामले पर जांच जारी है।


