संभल में जामा मस्जिद सर्वे पर बवाल, उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी, पुलिस ने भांजी लाठियां दागे आंसू गैस के गोले, सपा ने भाजपा पर लगाया आरोप

संभल जामा मस्जिद

यूपी ब्यूरो- उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर उस समय हंगामा मच गया जब आज सुबह सर्वे टीम के खिलाफ एकत्र हुई एक भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। हालत इतनी बिगड़ गई कि मौके पर भारी पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को मजबूरन आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर हैं।

यह है मामला:

संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है। यहां पर हिंदू पक्ष दावा करता है कि यह ढांचा मस्जिद नहीं, बल्कि हरिहर मंदिर है। इसको लेकर कोर्ट में याचिका लगी, जिसपर सुनवाई का आदेश दिया गया। आज तड़के सुबह साढ़े 7 बजे से यहां सर्वे किया जाना था। वकील और कमिश्नर सर्वे के लिए पहुंचे ही थे थे कि इसी बीच वहां बड़ी संख्या में उपद्रवी एकत्र हो गए और हंगामे के बाद पत्थरबाजी शुरू कर दी।

मुरादाबाद में पुलिस ने निकाला मार्च:

संभल की घटना के मद्देनजर मुरादाबाद पुलिस ने मार्च निकाला है। पुलिस अलर्ट मोड पर है। घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सभी थानों के एसओ और सीओ के साथ फ्लैग मार्च किया गया है। मुरादाबाद पुलिस ने शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जानेर की बात कही है।

अखिलेश ने कहा कि ये योगी सरकार ने जानबूझकर कराया है:

रिपोर्ट्स के अनुसार, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

मुस्लिम लॉ बोर्ड के अध्यक्ष ने की घटना की निंदा:

संभल में सर्वे की टीम पर हुए पथराव पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी बोले कि यह घटना निंदनीय है। मुसलमानों को कानून और संविधान पर भरोसा रखना चाहिए और समय का इंतज़ार करना चाहिए।

हिंदू पक्ष के वकील ने बताया जान को खतरा:

हिंदू पक्ष के वकील ने अपनी जान का खतरा जताया है। वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि एएसआई को तुरंत विवादित मस्जिद को अपने नियंत्रण में लेना चाहिए, वरना वहां से मंदिर होने के साक्ष्य मिटाए जा सकते हैं।

कुल मिलकर अभी संभल में शांति व्यवस्था कायम है। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy