देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी आज, पहले भी कई मुख्यमंत्रियों का महाराष्ट्र में हो चुका है डिमोशन

आज महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ा दिन है।आज मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस शपथ लेने वाले हैं। एनसीपी चीफ अजित पवार के साथ एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम की शपथ ले सकते हैं। खबरों की मानें तो शिवसेना प्रमुख उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि, महाराष्ट्र की राजनीति में यह पहला मौका नहीं है, जब पहले मुख्यमंत्री रहे नेता बाद में डिप्टी या मंत्री बने हों।

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री से मंत्री या उप मुख्यमंत्री बनने की शुरुआत साल 1970 से मानी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस दिग्गज एसबी चव्हाण को इंदिरा गांधी ने 1975-77 के समय मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था। इसके बाद उनके स्थान पर वसंत दादा पाटिल को सीएम बनाया गया था। अब इस बात को एक साल भी पूरा नहीं हुआ और चव्हाण शरद पवार की पहली सरकार में मंत्री बनने को तैयार हो गए थे।

पवार इससे पहले चव्हाण सरकार में मंत्री रहे थे। हालांकि, 1980 के दशक में चव्हाण फिर से सीएम बने। उसी दशक में कांग्रेस ने शिवाजीराव नीलांगेकर को सीएम बनाया। वह भी साल 2003 में सुशील कुमार शिंदे की सरकार में मंत्री बन गए थे। इधर, दो बार के मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण भी उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली MVA सरकार मे मंत्री रहे थे।

अविभाजित शिवसेना से पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे भी विलासराव देशमुख, सुशील शिंदे और अशोक चव्हाण की सरकार में मंत्री रह चुके। साल 2022 में भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद एकनाथ शिंदे सीएम बने थे, जबकि इससे पहले 2014 में सीएम रहे फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

 

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy