बाबरी विध्वंस पर इंडिया ब्लॉक में फूट, सपा ने महाविकास अघाड़ी से अलग होने का किया ऐलान

बाबरी ढांचे के विध्वंस की कल बरसी थी। सोशल मीडिया पर यह मामला ट्रेंड भी हुआ। इसी मामले को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता मिलिंद नार्वेकर ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें बाल ठाकरे का वक्तव्य- “जिन्होंने ये किया मुझे उन पर गर्व है” भी शामिल था। शिवसेना सचिव ने इस पोस्ट में अपने साथ उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की तस्वीर भी इस्तेमाल की थी। इस पर सपा नेता अबू आजमी ने आपत्ति जताई और गठबन्धन से अलग होने का ऐलान कर दिया।

महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने एमवीए छोड़ने के फैसले पर कहा, “शिवसेना-यूबीटी की तरफ से अखबार में एक विज्ञापन दिया गया था, जिसमें बाबरी मस्जिद के विध्वंस में शामिल लोगों को बधाई दी गई थी। उनके (उद्धव ठाकरे के) करीबियों ने इसे एक्स पर भी पोस्ट किया और मस्जिद के गिराए जाने का स्वागत किया।” उन्होंने कहा, “इसलिए हम महाविकास अघाड़ी छोड़ रहे हैं। मैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात कर रहा हूं।”

 

 

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy