पेट्रोल पंप पर हुए टैंकर हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था की देखते ही देखते टैंकर आग के गोले में तब्दील हो गया। यह हादसा जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में एक सीएनजी टैंकर फटने से हुआ। इस हादसे में कई अन्य वाहनों के जलने की भी ख़बरें हैं। स्थानीय प्रशासन ने 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह संख्या करीब एक दर्जन है।
इस हादसे में झुलसे सभी लोगों को एसएमएस अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पेट्रोल पंप पर आग लगने के बाद पास स्थित पाइप के गोदाम में भी आग लग गई थी लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है। अभी भी कुछ स्थानों पर आग लगी हुई है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घायलों से मुलाक़ात की। इस घटना पर उन्होंने शोक जताया है।
जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के उपरांत घटनास्थल पर पहुंचकर परिस्थितियों का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को घटना की गंभीरता के अनुसार तात्कालिक कार्यवाही करने एवं भविष्य में… pic.twitter.com/qYRv6wSnEF
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) December 20, 2024


