मोकामा गोलीकांड: बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर, कई आरोपी गिरफ्तार

अनंत सिंह

बिहार के बहुचर्चित बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने गोलीकांड मामले में आज अदालत में सरेंडर कर दिया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी सोनू सिंह की गिरफ्तारी की भी खबरें सामने आई थी।

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, मोकामा के नौरंगा फायरिंग मामले में आर्म्स एक्ट के आरोपी बनाए गए अनंत सिंह ने आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कई थानों की पुलिस मोकामा और बाढ़ में कैंप कर रही थी। ऐसे में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

दरअसल सोनू-मोनू के पिता और हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने पटना एसएसपी से अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, सोनू-मोनू की मां ने भी अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद अब पटना पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी थी। पुलिस इन्हें गिरफ्तार करती, इससे पहले अनंत ने सरेंडर कर दिया।

फायरिंग काण्ड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अनंत सिंह गुट से रौशन नाम का एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है।

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy