आध्यात्म को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आई है। ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया गया है। सिर न मुंडाने पर उनके खिलाफ एक्शन की बात सामने आ रही है।
प्रयागराज के महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े ने बड़ा ऐक्शन लिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, उन पर यह एक्शन सिर न मुंडाने पर हुआ है। अजय दास ने खुद को किन्नर अखाड़े का संस्थापक बताया। उन्होंने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी निकाल दिया।
अजय दास ने कहा कि नए सिरे से अखाड़े का पुनर्गठन होगा। उन्होंने महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी किन्नर अखाड़े से निकलने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनारायण ने देशद्रोह की आरोपी ममता कुलकर्णी को अखाड़े में शामिल किया और उनकी जानकारी के बिना, उन्हें महामंडलेश्वर बना दिया था।
दूसरी तरफ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी खुद को अखाड़े का संस्थापक बता रहीं। उनके पक्ष में भी कई संत सामने आए हैं। लक्ष्मी ने कहा कि अजय को 2017 में अखाड़े से निकाल दिया गया था।


