पटना: 16 नवम्बर 2025- बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की भारी जीत के बाद राज्य की राजनीतिक तस्वीर तेज़ी से बदल रही है। कई समाचार एजेंसियों और सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सीटों में से करीब 202 सीटें जीती हैं और भाजपा सर्वाधिक सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। इसी सामरिक स्थिति के बीच आम धारणा बन रही है कि जनता दल (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर फिर से बनाए जाने की संभावना बहुत मजबूत है और आज 16 नवम्बर 2025 मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं ताकि नई सरकार का शपथ ग्रहण आयोजित किया जा सके।
रुझानों और शुरुआती परिणामों के बाद दिल्ली व पटना दोनों जगह उच्चस्तरीय राजनीतिक सलाह-मशविरा चल रहे हैं; राजनैतिक सूत्र बता रहे हैं कि सरकार बनाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नीतीश कुमार का नाम फिर से मुख्यमंत्री के रूप में तय माना जा रहा है।
कुछ मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि नई सरकार में सहयोगियों के साथ सामंजस्य और प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए उप-मुख्यमंत्री (Deputy CM) पदों और विभागों के बंटवारे पर भी चर्चाएँ हो रही हैं।
जीता है किसानों का बिहार…#Bihar #NitishKumar#JDU #JanataDalUnited pic.twitter.com/Jsn0FUTKmX
— Janata Dal (United) (@Jduonline) November 16, 2025
क्यों इस्तीफ़ा और फिर शपथ?
राजनीतिक प्रक्रिया के अनुसार, जब गठबंधन/दलों की स्थिति स्पष्ट हो जाती है तो मुख्यमंत्री अक्सर इस्तीफा देकर नई गठबंधन सरकार के गठन की राह खोलते हैं, ताकि वही (या कोई नया नेता) राज्यपाल को विश्वास पत्र (majority letter) पेश करके पुनः शपथ ले सके। इस बार भी एनडीए की निर्णायक जीत के कारण नीतीश के इस्तीफे और उसी क्रम में फिर से शपथ ग्रहण की परंपरागत कार्यवाही की उम्मीद की जा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए को प्रचंड बहुमत, 200 के पार!
भाजपा खेमे से भी मुख्यमंत्री बनाए जाने का कयास
बिहार में भाजपा एक बार फिर से जदयू से बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस स्थिति में एक कई विश्लेषक यह कयास भी लगा रहे हैं कि इस बार राज्य में भाजपा का चेहरा सीएम बन सकता है। हालांकि, केंद्र सरकार में गठबंधन की स्थिति को देखते हुए इसकी उम्मीद बेहद कम है।


