रोबोटिक डॉग करेगा डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा

बात अमेरिका की हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं लगता। इसी कड़ी में डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव जीतने के बाद एक खास इनाम मिला है। उनकी सुरक्षा में रोबोटिक कुत्ते को लगाया गया है। इस साल चुनाव जीतने वाले डोनाल्ड ट्रंप अगले साल राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. आगे साल ही उनकी ताजपोशी होगी।

ट्रंप की सुरक्षा को लेकर अब खास इंतजाम किए गए हैं. प्रेसिडेंशियल इलेक्शन कैंपेन के दौरान उनपर कई बार हमले हो चुके हैं, और अब जब वह चुनाव जीत चुके हैं तो US सीक्रेट सर्विस ने उनकी सुरक्षा को और भी पुख्ता किया है।

सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप की सुरक्षा में एक नए मेहमान को शामिल किया है। यह एक रोबोटिक डॉग है जो डोनाल्ड की हिफाजत का जिम्मा उठाएगा।

2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की निजी सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

https://twitter.com/CollinRugg/status/1855021898997927954

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सिक्योरिटी में सबसे नया सदस्य एक ‘रोबोट डॉग‘ है. इस हाई-टेक कुत्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें इसे टहलते हुए देखा जा सकता है।

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy