डेस्क – जम्मू कश्मीर में नई सरकार बनने के साथ आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। पिछले 15 घंटों में सेना और आतंकियों के बीच तीन मुठभेड़ हुई हैं। बतौर रिपोर्ट्स, आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक आतंकी को ढेर कर दिया। किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में एक जेसीओ भी शहीद हो गया। और अन्य चार सैनिक घायल हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच पहली मुठभेड़ श्रीनगर के बाहरी इलाके जबरवान वन क्षेत्र में हुई। यहां दो से तीन आतंकियों के फंसे होनी की सूचना थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
थोड़ी देर बाद ही ये ऑपरेशन रोक दिया गया था, क्योंकि आतंकवादी जबरवाना पहाड़ियों से जंगल की तरफ भाग गए थे।
दूसरी मुठभेड़ कल रविवार सुबह किश्तवाड़ में हुई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, वहां तीन से चार आतंकवादी फंसे हुए हैं। यह वही आतंकियों का समूह है जिसने 2 निर्दोष ग्रामीणों की हत्या की थी। काशवान के जंगल में करीब 11 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस मुठभेड़ में जेसीओ राकेश कुमार शहीद हो गए। अन्य चार पैरा सैनिक घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीसरी मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के सोपेर में हुई। यहां एक आतंकी को सुरक्षाबलों के जवानों ने मार गिराया।


