मणिपुर में कुकी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 11 उपद्रवी ढेर

एक बात फिर से मणिपुर जल उठा है। मणिपुर में कुकी उपद्रवियों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इस घटना के दर्जनों उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है।

उग्रवादियों की गोलीबारी में किसान घायल

इससे पहले सोमवार सुबह मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में उग्रवादियों की गोलीबारी में खेत में काम कर रहा एक किसान घायल हो गया था।

जातीय हिंसा में बुरी तरह झुलस रहे मणिपुर की इंफाल घाटी में किसानों पर पहाड़ी इलाकों के उग्रवादियों ने हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमलों के कारण घाटी के बाहरी इलाकों में रहने वाले कई किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं और इससे धान की फसल की कटाई प्रभावित हो रही है।

गौरतलब है कि बीते साल मई महीने में इम्फाल घाटी में मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के लोगों के बीच जातीय हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा और आगजनी में 200 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे।

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy