झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिग का आगाज 13 नवंबर यानी आज से शुरू हो था है। आज पहले चरण के लिए मतदान होगा।बात दें कि राज्य में दो चरणों में चुनाव संपन्न होने हैं। पहले चरण में 43 सीटों के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके चुनाव परिणाम 23 नवंबर को महाराष्ट्र के साथ ही आएंगे। गौर करने वाली बात है कि झारखंड में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

पहले चरण की 43 सीटों के लिए 15, 344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां भी तैनात की गई हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 683 उम्मीदवार मैदान में होंगे। इनमें 73 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
आज इन सीटों पर मतदान
पहले चरण में इन 43 सीटों पर वोटिंग, बरकट्ठा, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी,, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर, डालटनगंज।
पढ़ें.. रोबोटिक डॉग करेगा डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा


