सियासत में प्रतीकों की बात न हो यह हजम होने वाली बात नहीं है। इस बीच चुनाव हो और प्रचार करने वाला नरेंद्र मोदी जैसा कोई व्यक्ति तो वह कोई भी दांव पेंच नहीं छोड़ना चाहते। चुनाव के दौरान मोदी जहां भी जाते हैं, वहां का पहनावा, वहां की बोली और वहां का कल्चर, सब कुछ अपना लेते हैं। इस बार तो एक अलग ही अंदाज है। इस बार उन्होंने दिल्ली से झारखंड जीतने की कोशिश की है। दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर आदिवासियों के देवता बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है। इससे सियासत गर्म हो चली है।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिरसा मुंडा की 150वी जयंती के दिन सराय काले खां चौक का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा चौक रखने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा-इस प्रतिमा और चौक का नाम देखकर न केवल दिल्ली के नागरिक बल्कि बस स्टैंड पर आने वाले लोग भी उनके जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे। पीएम मोदी इसी दिन बिहार के जमुई पहुंच गए। वहां से उन्होंने 6 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।
झारखंड में पहले चरण की वोटिंग आज, पूर्व CM चंपाई सोरेन समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर


