दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में पीवीआर के पास जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके को लेकर पुलिस को PCR पर जानकारी दी गई जिसके बाद आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम अब इस बात की जांच करने में जुटी है कि आखिर धमाके के पीछे क्या वजह है।
सूत्र बताते हैं कि घटना स्थल से कुछ सफेद सी दिखने वाली चीज मिली है। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह कौन सी वस्तु है और धमाका क्यों हुआ है या किसने किया है।
पुलिस टीम मौके पर है और जांच जारी है। फायर विभाग के अनुसार, 11 बजकर 48 मिनट पर प्रशांत विहार के बंसी स्वीट्स में संदिग्ध धमाके की बात पीसीआर कॉल पर बताई गई। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। यह धमाका पार्क की बाउंड्री वॉल के पास हुआ।
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस विभाग पूरे मामले की जांच कर रही है।


