संसद भवन धक्कामुक्की मामले में राहुल गाँधी पर एफआईआर, स्पीकर ने दिए कड़े निर्देश

पुलिस ने संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर केस दर्ज किया है। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। असल में बीते गुरुवार को संसद भवन परिसर में धक्का-मुक्की की घटना हुई थी। राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने विरोध-प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के दो सांसदों को धक्का दिया था। इस घटना के चलते दो सांसद चोटिल हो गए। अभी दोनों सांसद के राम मनोहजार लोहिया अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मेडिकल सुपरिटेंडेंट अजय शुक्ला ने बताया, ” चूंकि दोनों के सिर में चोट लगी थी, इसलिए उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था. प्रताप सारंगी को भारी ब्लीडिंग हो रही थी और उनके माथे में गहरा घाव है. इसलिए, उन्हें टांके लगाने पड़े.”

पूरा मामला यह है. .

संसद भवन के मकर द्वार के करीब बीते गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक-दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान हुई धक्का-मुक्की में पूर्व मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। इसके बाद आरोप और प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया।

घायल हुए सांसद प्रताप सारंगी को देखने पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी को भाजपा सांसदों ने खरी खोटी सुनाई।

वडोदरा से बीजेपी सांसद हेमांग जोशी ने अपनी दो पन्नों की शिकायत में कहा, ‘‘लगभग 10 बजे, मैं, मुकेश राजपूत जी, प्रताप राव सारंगी जी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथी सांसदों के साथ संसद के मकर द्वार पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहा था।” उन्होंने कहा कि वे खास तौर पर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही ‘गलत सूचना’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने घटना के बारे में दावा किया, ” मैं सीढ़ियों पर था. उस समय राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का मारा और वो मुझ पर गिर पड़े और मुझे चोट लग गई.”

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy