देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 साल के थे। डॉ मनोहन सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज उन्हें तबियत खराब होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उनका देहावसान हो गया।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद समेत रॉबर्ट वाड्रा और अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से मनमोहन सिंह का निधन होने की खबर पोस्ट की है।

मनमोहन सिंह का निधन होने से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वह दो बार यूपीए सरकार में पीएम रहे। उनके निधन से कल बेलगावी में होने वाले कांग्रेस सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है।


