पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह सुपुर्दे खाक, निगम घाट में पंचतत्व में विलीन

देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को आज निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया गया। दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। मनमोहन सिंह की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उनके पंचतत्व में विलीन होने से पहले देश के पीएम समेत कई राजनीतिक हस्तियां निगमबोध घाट पर पहुंची। उनके निधन पर देश दुनिया के कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। गौरतलब है कि पीएम के अलावा मनमोहन सिंह देश के एक बड़े अर्थशास्त्री भी थे। उन्हें देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए भी देश सदियों तक याद रखेगा।

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy