जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर होंगे गिरफ्तार? छात्र आंदोलन में आ सकता है बड़ा मोड़

BPSC Protest re एग्जाम की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। पटना जिला प्रशासन का कहना है किशोर गैर-कानूनी तरीके से अनशन पर बैठे हैं। उनसे अपना आमरण अनशन खत्म करने को भी कहा गया है, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हैं।

इन सबके बीच संभव है कि आज प्रशांत किशोर गिरफ्तार हो सकते हैं। इस बाबत प्रशासन ने संकेत दिए हैं।

पटना के डीएम चंद्रशेखर ने पत्रकारों से बात करते हुए इस बात के संकेत भी दे दिए हैं कि किशोर पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि ‘री एग्जाम के बाद प्रशांत किशोर पर एक्शन लिया जाएगा। वह पब्लिक प्लेस पर धरना नहीं दे सकते हैं इस पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है’

बैनिटी बैन को लेकर भी प्रशांत किशोर सुर्खियों में

प्रशांत किशोर और जन सुराज पार्टी की तरफ से कहा गया है कि इसका इस्तेमाल केवल ‘वॉशरूम’ के लिए करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लक्जरी सुविधाओं से लैस प्रशांत किशोर की यह ‘वैनिटी वैन’ ऐतिहासिक गांधी मैदान में उस स्थल से कुछ सौ मीटर की दूरी पर खड़ा है, जहां किशोर ने गुरुवार शाम को अपना ‘आमरण अनशन’ शुरू किया था।

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy