उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, कई मकान ध्वस्त

मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर के पास प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। यहां स्थित महाकाल लोक निजामुद्दीन कॉलोनी के सभी 257 घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया है। इस कालोनी के बीच बनी तकिया मस्जिद को तोड़े जाने की भी खबर है। इस एक्शन के बाद शान्ति व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस के 200 जवानों के साथ कई। अधिकारियों की तैनाती की गई है।

बुलडोजर एक्शन के पीछे की वजह..

सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाकाल मंदिर का विस्तार करने के लिए करीब सवा दो हेक्टेयर की जमीन को खाली कराया जा रहा है। इस जमीन पर ही निजामुद्दीन कॉलोनी बसी थी। यहां मस्जिद के अलावा 257 घरों को भी तोड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि इस जमीन का उपयोग मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के हितों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

इसके अलावा बुलडोजर एक्शन को लेकर जिले के एडीएम ने कहा कि 257 में से करीब 100 निर्माण को हटा दिया गया है और कार्रवाई जारी है। प्रशासन की मानें तो यह कार्रवाई स्थानीय लोगों के सहयोग के चलते संभव हो पाई है।

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy