प्रयागराज के महाकुंभ में आज योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक होने वाली है। इस बैठक में मंत्रिमंडल के साथ-साथ सूबे के आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 12 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी टीम के साथ संगम में आस्था की डुबकी भी लगाने वाले हैं।
इस बैठक में सरकार बड़े औद्योगिक घरानों के लिए सुविधाएं मुहैया कराने और छूट पर फैसला ले सकती है। इसके अलावा, 40 लाख छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की संभावना है।
इस बैठक में योगी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है। इसमें राज्य मंत्री भी शामिल हैं।
योगी, मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे। अब से थोड़ी देर बाद यानी 12 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।


