रिश्वत और करप्शन को लेकर आए दिन कई खबरें आती रहती हैं। इस बार खबर यूपी के मथुरा से है, जहां एंटी करप्शन टीम ने एक पीसीएस अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस टीम ने मथुरा में तैनात पीसीएस अधिकारी को रंगे हाथ उनके आवास से घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद टीम पीसीएस अधिकारी के दफ्तर पहुंची और वहां रखे कागजों की भी जांच की।
विजिलेंस टीम उनके ऑफिस से कई फाइलें भी अपने साथ ले गई है। मथुरा में हुई इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
बता दें कि पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी मथुरा में डीपीआरओ हैं। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में स्थित इनका आवास है। शिकायतकर्ता ने उनके आवास पर पहुंचकर 70 हजार रुपये की रिश्वत दी। जैसे ही महिला अधिकारी ने हाथ में रिश्वत के पैसे लिए तभी विजिलेंस की टीम पहुंच गई और पीसीएस अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


