समय रैना ने India got Latent के सभी वीडियो किए डिलीट

इंडिया गॉट लेटेंट (India got Latent) के कंटेंट्स को लेकर आए दिन सोशल मीडिया का एक तबका हमेशा से विरोध करता रहा है। इस एपिसोड के कंटेंट पर अश्लीलता फैलाने के आरोप भी लगे। इसी बीच रणदीप अलाहाबादिया के एक आपत्तिजनक बयान ने काफी तूल पकड़ा। उनके विवादित बयान को संज्ञान में लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस भी जारी किया और कार्रवाई करने की बात कही। इसी कंटेंट को लेकर असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए बताया कि रणवीर अलाहाबादिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसी बीच खबर ये आई है कि इंडिया गॉट लेटेंट के सभी एडिसोड को समय रैना ने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

समय रैना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बड़ा मुश्किल है. मैंने अपने चैनल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से सारे वीडियो हटा दिए हैं. मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। धन्यवाद”

यहां से शुरू हुआ विवाद बाद में गहराया..

असल में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अपने तरह के कंटेंट की वजह से लगातार चर्चा में रहा है। इसके हालिया एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी पहुंचे थे। शो के दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से सवाल किया था उसी से ये सारा बखेड़ा शुरू हुआ। रणवीर ने पूछा, “क्या आप पूरी जिंदगी रोज अपने मां-पिता को सेक्स करते देखना चाहेंगे या फिर एक बार उन्हें जॉइन करके इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?”

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy