सपा नेता अबू आजमी महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित

मुगल शासक औरंगजेब पर सपा नेता अबू आजमी के एक बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत गर्मा गई है। अभी इसी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। मुगल शासक अबू आजमी की तारीफ करने के बाद पुलिस केस का सामना कर रहे अबू आजमी को अब महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

अबू आजमी के खिलाफ यह कार्रवाई महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने की है। इससे पहले बीजेपी और शिवसेना ने निलंबन की मांग की थी।

बताते चलें कि अबू आजमी मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने हाल में ही कहा था कि औरंगजेब निर्दयी शासक नहीं था। हालांकि बाद में उन्होंने इतिहासकारों का हवाला देते हुए माफी भी मांगी थी।

इसके अलावा उनके विधानसभा परिसर में घुसने पर भी प्रतिबंध लगाने की खबर सामने आई है।

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy