महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल मोनालिसा’ ने जीता फैंस का दिल! पहला गाना ‘सादगी’ हुआ रिलीज

प्रयागराज में 2025 के महाकुंभ मेले में माला बेचकर इंटरनेट की सनसनी बनीं मोनालिसा ने अब मनोरंजन की दुनिया में कदम रख दिया है। अपनी खूबसूरती और सादगी से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ शनिवार, 14 जून को रिलीज हो गया। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यह छा गया और फैंस मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

‘सादगी’ मोनालिसा का पहला आधिकारिक म्यूजिक वीडियो है जिसमें वह मशहूर गायक उत्कर्ष सिंह के साथ नजर आ रही हैं। गाने में मोनालिसा की खूबसूरती देखते ही बनती है। वीडियो में उन्हें कभी सफेद रंग के फ्लोरल लहंगे में तो कभी लाल रंग के पारंपरिक लिबास में अपनी दिलकश अदाएं दिखाते हुए देखा जा सकता है। उनकी कत्थई आंखें और दमदार एक्टिंग गाने को और भी खूबसूरत बना रही हैं।

इंतजार खत्म! ‘अखंड 2’ बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाएगा तांडव

गाने के रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर मोनालिसा के फैंस उनकी किस्मत और मेहनत की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह वाकई में ‘किस्मत का खेल’ है कि एक मामूली लड़की आज एक म्यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका निभा रही है।

उत्कर्ष सिंह के आधिकारिक YouTube चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जो मोनालिसा की लोकप्रियता का सबूत है।

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy