पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मैचों में नहीं होगा कोई समझौता, एशिया कप के लिए ग्रीन सिग्नल

नई दिल्ली, 21 अगस्त 2025 – भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। खेल मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि भारत अब पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय मुकाबला नहीं खेलेगा, लेकिन एशिया कप 2025 जैसे बहुपक्षीय टूर्नामेंट में टीम इंडिया के खेलने पर कोई रोक नहीं होगी।

खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के द्विपक्षीय मुकाबले नहीं होंगे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय टूर्नामेंट में टीम इंडिया हिस्सा ले सकती है।

एशिया कप को हरी झंडी

इस फैसले के बाद BCCI को एशिया कप 2025 में खेलने की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर 2025 तक दुबई और अबू धाबी में आयोजित होगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप-ए में रखी गई हैं और दोनों के बीच पहला मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।

सरकार के इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि खेल में भागीदारी बनी रहेगी, लेकिन द्विपक्षीय रिश्तों में तब तक कोई बदलाव नहीं होगा जब तक पाकिस्तान की ओर से भरोसेमंद कदम नहीं उठाए जाते।

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy