इराक में अजीबोगरीब कानूनी संशोधन, अब 9 साल की लड़की कर करेगी शादी!

ब्यूरो – इस्लामिक देश ईराक में मौजूदा विवाह कानून में एक ऐसा बदलाव होने जा रहा है जहां 9 साल की लड़कियों के साथ विवाह को वैध माना जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ईराक में शादी के उम्र में संशोधन की पूरी तैयारी हो चुकी है। दावा किया जा रहा है कि वहां की सरकार लड़कियों की शादी की उम्र में कमी करने जा रही है।

इराक में विवाह कानून में कानूनी संशोधन के बाद बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसी स्थिति में पुरुष 9 वर्ष की महिलाओं से विवाह कर सकंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं को तलाक, बच्चे की हिरासत और विरासत के अधिकार से वंचित करने के लिए भी संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं।

इसके साथ ही यह विधेयक ईराक के नागरिकों को पारिवारिक मामलों पर निर्णय लेने के लिए धार्मिक अधिकारियों या नागरिक न्यायपालिका को चुनने की भी अनुमति देगा।

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy