दिल्ली की ‘आधी आबादी’ को आप का बड़ा तोहफा, महिलाओं को मिलेंगे हजार रुपये महीने

आज सुबह दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में ‘महिला सम्मान योजना’ को हरी झंडी दे दी गई है। वित्त विभाग ने इस योजना पर आपत्ति जताई थी। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कैबिनेट ने 1000 रुपये मंजूर किए हैं। अगली सरकार आप की बनी तो यह बढ़ाकर 21 सौ कर दिया जायेगा।

किन्हें मिलेगा लाभ?

दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए चालू वित्त वर्ष में 2000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था, जिसके तहत ‘आधी आबादी’ सशक्त होगी। आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताया कि दिल्ली की महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रयासों से भगवान राम का आशीर्वाद सभी दिल्ली वालों को मिलेगा।

सरकार का मानना है कि इन पैसों से किताबों की जरूरत तो पूरी होगी ही, अगर वे पढ़ाई के लिए कोचिंग करना चाहती हैं तो इससे उन्हें राहत मिलेगी। यह लाभ 18 साल से ऊपर की हर महिला को मिलेगा। योजना के लिए योग्य वे महिलाएं होंगी जो अभी सरकार की किसी पेंशन स्कीम का हिस्सा नहीं हैं। शर्त यह है कि सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। इनकम टैक्स देने वाली महिलाएं इस दायरे में नहीं आएँगी।

Nation TV
Author: Nation TV

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy